भटक रही युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ें: सुनील सोनी
0- अन्य समाजों के लिए संस्कार की शाला है महाराष्ट्र मंडलः पुरंदर मिश्रा
0- महाराष्ट्र मंडल की 90वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय मराठी सोहला का उद्घाटन
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाएं। आज हमारी युवा पीढ़ी भटक रही है। ऐसे में हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ें। सोनी महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह पर आयोजित भव्य तीन दिवसीय मराठी सोहळे (मेले) का शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विशेष अतिथि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा, चिरहुलडीह वार्ड के पार्षद दीपक जायसवाल और आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
विधायक सोनी ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल कला और संस्कृति को जीवित रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह एक ऐसी संस्था है, जो पिछले 90 वर्षों से समाजसेवा में जुटी है। यहां आज भी हिंदी और मराठी नाटकों का मंचन किया जाता है। शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम होते हैं। ऐसे आयोजन से आज की युवा पीढ़ी दूर हो रही है। इसे पास लाना बेहद जरूरी है।
विशेष अतिथि पुरंदर मिश्रा ने कहा कि इन दिनों हम सभी में कम्यूनिकेशन गेप बन गया है। घर हो या बाहर, आपसी संवाद बिल्कुल बंद है। ज्यादातर लोग मोबाइल पर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में हमें इसे कम करने की दिशा में काम करना होगा। पुरंदर ने कहा कि पूरे परिवार को मिलकर रात का भोजन करना चाहिए। आपस में संवाद करना चाहिए। घर से ही हमें अच्छे संस्कार मिलते हैं। संस्कार अच्छे होंगे, तो परिवार अच्छा होगा। परिवार अच्छा होगा, तो समाज अपने आप ही अच्छा हो जाएगा। अच्छे समाज से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा।
इससे पूर्व अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह की बधाई दी और मंडल के 90 वर्षों के सफर को संक्षिप्त में बताया। आभार प्रदर्शन सचिव चेतन गोविंद दंडवते और कार्यक्रम का संचालन प्रसन्न विजय निमोणकर ने किया।
*स्टाल में ज्वेलरी और डेकोरेटिव आइटम्स खरीदने उमड़ी भीड़*
मराठी सोहला में लगे ज्वेलरी और फूड स्टाल को पहले दिन अच्छा प्रतिसाद मिला। शाम को हुई बारिश के बाद भी लोगों की उत्साही भीड़ स्टाल के आसपास नजर आई। इन स्टालों में मराठी ज्वेलरी, ड्रेस के साथ रंगोली, मोमबत्ती, साड़ी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की अच्छी फोटो खासी डिमांड नजर आई। इस बार टेरो कार्ड रीडर और रेकी का स्टाल भी ध्यान खींच रहा है। इसके अलावा फूड स्टाल में रिमझिम बारिश के बीच लोग चटपटे व्यंजनों का लुत्फ लेते रहे।


.jpg)

.jpg)






.jpg)
Leave A Comment