स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्यागमूर्ति ठाकुर प्यारेलाल सिंह का पुण्यतिथि पर नमन
रायपुर - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्यागमूर्ति ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के जी ई मार्ग में आमापारा में छत्तीसगढ़ बुनकर सोसायटी भवन स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 5 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.
संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्यागमूर्ति ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, नगर निगम विद्युत और अभियांत्रिकी विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्यागमूर्ति ठाकुर प्यारेलाल सिंह के परिजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने सादर नमन किया.











.jpg)
Leave A Comment