ब्रेकिंग न्यूज़

 विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने धान खरीदी का किया शुभारंभ

0- जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू
मोहला । राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हुईं। विधायक अहिवारा श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो ने मोहला धान उपार्जन केन्द्र में छत्तीसगढ़ महतारी, तौल मशीन एवं बांट का विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य सहित आम नागरिक उपस्थित रहें।  
जिले की 19 समितियों के 27 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी आज से प्रारंभ हुई। राज्य शासन द्वारा किसानों से इस वर्ष 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान बेचने की सहूलियत होगी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र हेतु खरीदी केन्द्र प्रभारी सहित नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही धान उपार्जन कार्य की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए जांच चौकी स्थापित करने सहित सतत निगरानी के लिए कर्मचारियों की रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।
धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्था किया गया है। धान की खरीदी अनिवार्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से की जाएगी। विक्रय किए गए धान का भुगतान किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। बारदानों की व्यवस्था में नवीनता लाते हुए खरीदी 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदानों में होगी। किसानों को टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए तुंहर टोकन मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है। किसान सुबह 8 बजे से टोकन जारी कर सकते हैं। छोटे और सीमांत किसानों के लिए अधिकतम 02 टोकन और बड़े किसानों के लिए अधिकतम 03 टोकन की सीमा तय की गई है। खरीदी केवल एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी। जिसमें वन अधिकार पट्टाधारकों को पंजीयन में छूट दी गई है। राज्य शासन द्वारा किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए टोलफ्री नम्बर 1800-233-3663 जारी किया गया है। जिसमें कृषक सम्पर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english