स्वदेशी मेला: लावणी, गोंधल, पिंगा नृत्य में दिखी मराठी संस्कृति
- महाराष्ट्र मंडल के फूड स्टाल में मराठी व्यंजनों का लोगों ने उठाया लुत्फ
- आध्यात्मिक- योग व समाजसेवी कार्यों के लिए मंडल की आस्था काले व सृष्टि दंडवते सम्मानित
रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान पर स्वदेशी मेले में महाराष्ट्र मंडल की एक से एक प्रस्तुतियों ने सामाजिक कार्यों का शानदार आगाज किया। अभिज्ञा शुक्ला ने गणेश वंदना पर आकर्षक डांस कर दर्शक दीर्घा को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लावणी, गोंधल और पिंगा नृत्यों में मराठी संस्कृति नजर आई। वहीं आध्यात्मिक और समाजसेवी कार्यों के लिए मंडल की आध्यात्मिक व योग समिति प्रभारी आस्था काले व सृष्टि दंडवते को शाल- श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। वहीं मेला परिसर में लगे मराठी व्यंजनों के स्टॉल पर लोगों ने महाराष्ट्र के व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि स्वदेशी मेले में शुक्रवार को मराठी समाज की ओर से महाराष्ट्र मंडल की ओर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। गणेश वंदना के साथ अभिज्ञा शुक्ला ने खूब तालियां बटोरी। मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के 12वीं की छात्रा कनक, आनंदिता, युक्ता, जान्हवी, यशिका, डिंपल और तनिशा ने आकर्षक गोंधल नृत्य से मां भवानी की स्तुति की। जिसका दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। 11वीं की छात्राएं हिमांशी, रचना, कामना, समृद्धि, रिया, उमा, दीपिका, भावना, नुपूर और पूर्वी ने ‘नवराई मांझी नवसाची तो’ पर पारंपरिक नृत्य कर मंत्रमुग्ध किया।
पवना लायसा ने जोशीली लावणी पेश कर दर्शकों में भी जोश भर दिया। वहीं देवश्री, जयश्री और लायसा ने पिंगा नृत्य प्रस्तुत किया। पिंगा नृत्य मुख्य रूप से मंगळागौरी त्योहार के दौरान नवविवाहित महिलाएं करती हैं। हमारे नन्हें कलाकार पार्थ शेष ने संभाजी महाराज के ओजस्वी संवादों के साथ खूब तालियां बटोरीं। वहीं अंजलि काले, सृष्टि दंडवते, सुमिता रायजादा और रचना ठेंगड़ी ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। अंतिम प्रस्तुति के रूप में पूनम जतकर, लक्ष्मी जिल्हारे, आरुषी कुबलकर ने भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ मेले में समाजसेवा, योग और आध्यात्म की दिशा में काम करने वाली मंडल की सदस्य आस्था काले और सृष्टि दंडवते सम्मानित की गई। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कार्यक्रम को संबोधित किया। स्वदेशी मेले में महाराष्ट्र मंडल के मराठी व्यंजनों के विशेष स्टॉल कई घंटे तक लोगों की जबरदस्त भीड़ जुटी रही।





.jpg)
.jpg)





.jpeg)

Leave A Comment