ब्रेकिंग न्यूज़

 T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

 नई दिल्ली।  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि 2 में से 1 मैच गंवाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है।

शुक्रवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.3 ओवरों में 61 रन जुटाए। मारुमानी 21 गेंदों में 7 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से बेनेट ने रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 131 के स्कोर तक पहुंचा दिया। बर्ल 30 गेंदों में 4 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
बेनेट 56 गेंदों में 7 चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सिकंदर ने 13 गेंदों में 25 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में ही सिमट गई। इस टीम ने 29 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जहां से ग्लेन मैक्सवेल ने मैट रैनेशॉ के साथ 59 गेंदों में 77 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का फिर से पतझड़ लग गया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान ट्रेविस हेड ने 17 रन बनाए, जबकि मैक्सवेल ने 32 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 31 रन की पारी खेली। रैनेशॉ ने 44 गेंदों मे 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 65 रन जुटाए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवरों में 17 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रैड इवांस ने 3 विकेट निकाले। वेलिंगटन मसाकाद्जा और बर्ल ने 1-1 विकेट निकाला।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english