ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से रौंदा, ग्रुप-बी प्वांइट टेबल में टॉप पर

 नई दिल्ली। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हरा दिया। श्रीलंका की यह दूसरी जीत है।

 226 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में ओमान की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 12 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हम्माद मिर्जा भी 9 रन बनाकर आउट हो गए।
 चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मोहम्मद नदीम और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वसीम अली ने क्रीज पर रुकने का साहस दिखाया और चौथे विकेट के लिए पारी की सबसे बड़ी 42 रन की साझेदारी की। वसीम 20 गेंद पर 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। नदीम 56 गेंद में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका।
 दुश्मंथा चमीरा ने 2 ओवर में 19 रन देकर 2, महिश तिक्षाणा ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2, दुनिथ वेलालागे ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1, दुशन हेमंथा ने 4 ओवर में 45 रन देकर 1, कामिंदु मेंडिस ने 2 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिए। इसके पहले ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने खराब शुरुआत के बावजूद 5 विकेट पर 225 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने मात्र 19 गेंद पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। अंतरराष्ट्रीय टी20 में श्रीलंका की तरफ से यह सबसे तेज अर्धशतक है। शनाका के अलावा, पवन रथनायके ने 28 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 60 रन और कुसाल मेंडिस ने भी 45 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english