बुमराह का यॉर्कर किशन के बायें पैर पर लगा, अभिषेक की जगह खेलने को तैयार संजू
नयी दिल्ली । ईशान किशन ने बुधवार को नेट अभ्यास पर अपना जबर्दस्त फॉर्म बरकरार रखा लेकिन बाद में जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर उनके बायें पैर पर लगा । बुमराह ने लगातार दूसरे दिन जमकर गेंदबाजी का अभ्यास किया । वह अमेरिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे । किशन गेंद लगने के बाद नेट्स से चले गए । वह बाद में बल्लेबाजी के लिये आये लेकिन ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की । नामीबिया के खिलाफ बृहस्पतिवार को बुमराह का खेलना तय लग रहा है । यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को कोलंबो में होने वाले मुकाबले की तैयारी के लिये अहम है । बुमराह ने गेंदबाजी के बाद कैचिंग का भी अभ्यास किया ।
खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के नहीं खेलने पर मौका मिल सकता है । अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में थे हालांकि उन्हें आज छुट्टी मिल गई । संजू बल्लेबाजी का अभ्यास करने सबसे पहले आने वालों में थे । वॉशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जबकि सूर्यकुमार यादव के साथ डीडीसीए अधिकारियों ने खूब सेल्फी खिंचवाई । कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के साथ भी डीडीसीए अधिकारियों और उनके परिवारों ने सेल्फी ली ।



.jpg)






Leave A Comment