ब्रेकिंग न्यूज़

 जापानी महिलाओं की जवां स्किन का राज है ये 'शेल जिंजर' ', जानें फायदे और कैसे करें इस्तेमाल

 भारत जैसे देश में रहने वाले ज्यादातर लोग अक्सर जापान की महिलाओं की हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट जानने की कोशिश करते हैं। हालांकि, स्किन का हेल्थ अक्सर बार आपके स्थान के पर्यावरण, पानी, वायु और जेनेटिक कारणों पर निर्भर करता है। लेकिन, इसके बाद भी आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां और हेल्दी रखने के लिए अच्छे स्किन केयर रूटीन में अच्छी चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है। जापान की महिलाओं की हेल्दी स्किन का राज शेल जिंजर को भी माना जाता है।
 शेल जिंजर का वैज्ञानिक नाम Alpinia zerumbet है, जो एक तरह का नेचुरल हर्ब है और जापान के साथ पूर्वी एशिया के देशों में पाया जाता है। इस हर्ब को आमतौर पर जापानी महिलाओं की जवां और ग्लोइंग स्किन का राज माना जाता है। 
 शेल जिंजर में विटामिन, एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैंं। यही कारण है कि जापानी महिलाएं इसे अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करती हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार, "अल्पिनिया से बनने वाले प्रोडक्ट्स में एसेंशियल ऑयल और अल्पिनिया के अर्क से बने साबुन और कॉस्मेटिक शामिल हैं। अल्पिनिया का इस्तेमाल आमतौर पर सनबर्न के इलाज के लिए भी किया जाता है। अल्पिनिया के पाउडर का इस्तेमाल नहाने के पानी में एडिटिव के तौर पर भी किया जाता है।"
 1. एंटी-एजिंग गुण
शेल जिंजर में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। इसके सेवन से स्किन पर उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे झुर्रियां और उम्र बढ़ने के निशान कम दिखते हैं।
 2. त्वचा को जवां रखें
शेल जिंजर में मौजूद पोषक तत्व स्किन की नमी को बनाए रखने और इसकी लोच बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से स्किन को मुलायम, ग्लोइंग और हेल्दी रखा जा सकता है।
 3. त्वचा को हाइड्रेट रखता है
शेल जिंजर में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन पर ड्राइनेस के कारण होने वाली जलन, खुजली आदि समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और स्किन की नमी को बनाए रखता है।
 4. त्वचा को टोन करता है
शेल जिंजर के नियमित इस्तेमाल से स्किन काफी टाइट और फरर्म महसूस होने लगती है, खासकर आपके माथे, आंखों के आसपास और गाल की स्किन टोन रहती है।
5. त्वचा की रंगत में सुधार
शेल जिंजर में नेचुरल फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो स्किन के टेस्चर को बनाते हैं और डार्क स्पॉट्स के साथ-साथ पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है।  
 शेल जिंजर का इस्तेमाल कैसे करें?
 शेल जिंजर का इस्तेमाल स्किन के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। यह एक नेचुरल हर्ब के रूप में काम करता है, जिसका इस्तेमाल आप सीधे अपनी स्किन पर कर सकते हैं। आप शेल जिंजर का फेस मास्क, शेल जिंजर का टॉनिक, शेल जिंजर फेस ऑयल और क्रीम के साथ मिलाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर कर लें।
 निष्कर्ष
जापानी महिलाओं की जवां और ग्लोइंग स्किन का राज सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि शेल जिंजर जैसे नेचुरल हर्ब्स को भी माना जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने, स्किन की नमी को बनाए रखने, डार्क स्पॉट्स को कम करने और सन डैमेज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english