ब्रेकिंग न्यूज़

आकांक्षी ब्लॉक अंबागढ़ चौकी में नीति आयोग संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ

मोहला/जिले के आकांक्षी विकासखंड अंबागढ़ चौकी में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ बुधवार 28 जनवरी को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल मानिकपुरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुनऊ राम फूलकंवर एवं जिला अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा के करकमलों से हुआ।
          कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा निकाली गई संपूर्णता रैली से की गई। इसके पश्चात आकांक्षी विकासखंड नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मोहला द्वारा अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरक पोषक आहार, पशुधन विकास विभाग द्वारा गौवंश का टीकाकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त अभियान, तथा शिक्षा विभाग द्वारा बालिका शौचालय जैसे प्रमुख विषयों पर विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने लक्ष्य एवं योजनाओं की जानकारी साझा की।
          मुख्य अतिथि एवं नोडल अधिकारी द्वारा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संपूर्णता मशाल  सौंपकर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु संकल्प दिलाया गया। इसके बाद संपूर्णता शपथ ली गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया गया। अभियान के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए अतिथियों एवं अधिकारियों ने सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर किए तथा अंत में संपूर्णता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
         एसडीएम एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. हेमेंद्र भूआर्य ने बताया कि नीति आयोग द्वारा संचालित यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत अंबागढ़ चौकी आकांक्षी विकासखंड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं पशुपालन से जुड़े 6 प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन संकेतकों में आईसीडीएस अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को नियमित पूरक पोषण, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की मापन दक्षता, कार्यरत आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में शौचालय सुविधा, तथा खुरपका-मुंहपका रोग के विरुद्ध गौवंशीय पशुओं का टीकाकरण शामिल है। संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से अंबागढ़ चौकी ब्लॉक में समग्र एवं सतत विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
          इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नेहरू रजक, जनपद उपाध्यक्ष श्री शंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष द्विवेदी, श्री संदीप साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र कड़ियाम, जनपद सीईओ श्रीमती प्रियंवदा रामटेके, आकांक्षी ब्लॉक फेलो सविता साहू, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बिहान समूह की महिलाएं, समस्त ग्रामों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english