ब्रेकिंग न्यूज़

 डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात: तोखन साहू के प्रयासों से बिलासपुर एयरपोर्ट अब ऑल-वेदर संचालन के लिए तैयार

 बिलासपुर। बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C–VFR से 3C–All Weather Operations (IFR) श्रेणी में उन्नत किए जाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक और दूरगामी महत्व की उपलब्धि है। इस निर्णय से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय हवाई सेवाएँ उपलब्ध होंगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु जी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की विकासपरक सोच वाली डबल इंजन की सरकार के परिणामस्वरूप आज छत्तीसगढ़ में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य संभव हो रहे हैं।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन हेतु रक्षा मंत्रालय से आवश्यक भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय एवं निरंतर संवाद एक महत्वपूर्ण कड़ी रही, जिसके कारण यह बहुप्रतीक्षित परियोजना साकार हो सकी।.
उन्होंने कहा कि ऑल-वेदर (IFR) संचालन की सुविधा मिलने से अब कोहरे, वर्षा अथवा खराब मौसम की स्थिति में भी विमानों का सुरक्षित संचालन संभव होगा, जिससे उड़ानों के निरस्तीकरण में कमी आएगी और यात्रियों का समय व सुविधा दोनों सुरक्षित रहेंगे।
यह उन्नयन न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे संभाग और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए व्यापार, उद्योग, निवेश और पर्यटन के नए द्वार खोलेगा। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्राप्त होगी।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में विकास, कनेक्टिविटी और निवेश का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english