महापौर परिषद में जनहितैषी प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में ली गई। बैठक में प्रमुख रूप से बैकहो लोडर क्रय, सर्विस रोड निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रस्ताव को महापौर परिषद के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
15वें वित्त आयोग के तहत 5 नग बैकहो लोडर क्रय कार्य हेतु मेसर्स जी.के.आटोव्हील प्रा.लि.रायपुर द्वारा प्रस्तुत न्यूनतम दर 25 लाख रूपये प्रति नग के अनुसार कुल 1 करोड़ 25 लाख रूपये मात्र की स्वीकृति सर्वसम्मति से की गयी।ं जोन-3 अंतर्गत जी.ई.रोड के समानांतर चंद्रा मौर्या टाकिज से नगर निगम जोन-3 कार्यालय के सामने से बजाज शोरूम तक सर्विस रोड निर्माण कार्य हेतु महापौर परिषद् की बैठक में चर्चा कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिये आवास मिशन, एएचपी घटक अंतर्गत समय पर 90 प्रतिशत राशि जमा करने वाले हितग्राहियों को 10 प्रतिशत अंशदान गरीबों की सेवा निधि से प्रदान करने विषयक प्रस्तुत किया गया था। किंतु महापौर परिषद् में लिये निर्णय अनुसार इस राशि का उपयोग गरीबो तथा गंदी बस्ती के निवासियों को जलापूर्ति एवं अन्य आवश्यक सेवा प्रदान करने हेतु निर्णय लिया गया।
बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, केशव चैबे, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मालती ठाकुर, अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, जोन आयुक्त येशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता वेशराम सिन्हा, कुलदीप गुप्ता, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता शशिकांत वर्मा, आवास योजना प्रभारी विद्याधर देवांगन, देवराज राजपूत, आंगनबाड़ी परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।












.jpg)
Leave A Comment