ब्रेकिंग न्यूज़

  हर्बल गुलाल की खुशबू से वंदनी स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव-गांव की महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और अपने परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
  इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम धमनी की ‘वंदनी स्व सहायता समूह’ की 11 महिलाएं हर्बल गुलाल निर्माण के माध्यम से अपनी पहचान बना रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘बिहान’ योजना के मार्गदर्शन में समूह की दीदियां प्राकृतिक फूलों, हल्दी, चंदन और अन्य जैविक सामग्री से शुद्ध एवं त्वचा के लिए सुरक्षित हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं।
  होली पर्व को ध्यान में रखते हुए बाजारों में लगाए गए उनके स्टॉल पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। रासायनिक रंगों के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण उनके हर्बल गुलाल की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे समूह की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
 समूह की महिलाओं का कहना है कि पहले वे केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन शासन की योजनाओं से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और विपणन का अवसर मिला। आज वे न केवल स्वरोजगार कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।
 महिलाओं ने इस सकारात्मक परिवर्तन और जीवन में आए आत्मनिर्भरता के नए रंगों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं ने उनके जीवन में सचमुच खुशहाली और आत्मसम्मान के रंग भर दिए हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english