ब्रेकिंग न्यूज़

  सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवकाश नगदीकरण और महिला समूहों के मानदेय हेतु  1.04 करोड़ रुपए जारी

 ​भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त  राजीव कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के हित और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण वित्तीय भुगतान किए गए हैं। निगम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों और 'वूमेन फॉर ट्री' के अंतर्गत कार्यरत महिला समूहों के मानदेय का त्वरित निराकरण करते हुए कुल 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
​आयुक्त द्वारा लिए गए निर्णय के तहत जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए कुल 41 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश नगदीकरण की राशि का भुगतान कर दिया गया है। कुल 84 लाख रुपये की इस राशि के भुगतान से लंबे समय से अपने हक का इंतजार कर रहे पूर्व कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
​पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 'वूमेन फॉर ट्री' अभियान के तहत कार्यरत महिला स्व-सहायता समूहों को भी निगम ने समय पर भुगतान सुनिश्चित किया है। इन समूहों द्वारा शहर की हरियाली और वृक्षों के संरक्षण हेतु किए गए कार्यों के बदले, नवंबर और दिसंबर माह का कुल 20 लाख रुपये मानदेय जारी कर दिया गया है।
​"निगम प्रशासन अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं का सम्मान करता है और उनके लंबित भुगतानों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, 'वूमेन फॉर ट्री' जैसी योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को समय पर मानदेय देकर हम उनके स्वावलंबन और उत्साह को बनाए रखना चाहते हैं।"

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english