महिला आयोग की अध्यक्ष 12 मार्च को करेंगी संभाग स्तरीय प्रकरणों की सुनवाई
महासमुंद / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा संभाग स्तरीय प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों की महा जन-सुनवाई 12 मार्च 2026 को की जाएगी। यह जन-सुनवाई सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं श्रीमती सरला कोसरिया की मौजूदगी में छ.ग. राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। समस्त प्रकरणों से संबंधित पक्षकारों को निर्धारित तिथि एवं समय में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

.jpg)





.jpg)



.jpg)
Leave A Comment