ब्रेकिंग न्यूज़

 श्रम विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण

0– छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का आयोजन
दुर्ग. छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण किया गया। विगत दिनों जिले के सिविक सेंटर कला मंदिर, भिलाई में ’श्रमिक सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना और अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करना था। योजना के तहत मंडल में पंजीकृत 60 प्रवर्गों के श्रमिकों को जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न सहायता प्रदान की जाती है। इसमें महिला श्रमिकों को ’मिनीमाता महतारी जतन योजना’ के अंतर्गत 20 हजार रुपये, ’मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता’ में 1000 से 10,000 रुपये और ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता’ में 5,000 से 1 लाख रुपये तक की राशि दी जाती है। विदेश में अध्ययन हेतु 50 लाख रुपये का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, अविवाहित पुत्रियों के विवाह व शिक्षा हेतु 20,000 रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता, औजार सहायता, सायकल और सिलाई मशीन सहायता (01 नग किट या निर्धारित राशि) प्रदान की जाती है। ’मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना’ के अंतर्गत 59 से 60 आयु वर्ग के श्रमिकों को 20,000 रुपये की राशि दी जाती है। सामान्य मृत्यु पर 1 लाख रुपये, कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु पर 5 लाख रुपये तथा दिव्यांगता होने पर 2 लाख 50 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। कार्यक्रम में जिले के कुल 6,574 श्रमिकों को 3,06,47,343 रुपये तथा संपूर्ण प्रदेश में कुल 9,556 श्रमिकों को 10,42,07,343 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। साथ ही, ’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ के तहत 03 हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबियाँ सौंपी गईं। मंडल के गठन से अब तक कुल 3,48,437 श्रमिकों को 1,10,07,62,606 रुपये की राशि से लाभान्वित किया जा चुका है।
    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन कीर्ति नायक, और भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वीटी कौशिक, सह-प्रभारी दुर्ग संभाग तुलसी साहू, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा तनुजा बघेल, मंडल उपाध्यक्ष बसंती गायकवाड़, जिला मंत्री रेवती, और भारतीय मजदूर संघ के देवेंद्र चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संचालन में सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे, श्रम कल्याण अधिकारी टुकेन्द्र कुमार बंजारे, श्रम निरीक्षक बसंत वर्मा, श्रद्धा वर्मा, सोनम पटेल, संतोष कुमार त्रिपाठी एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में लगभग 800 श्रमिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english