जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र प्लेसमेंट कैंप में 24 आवेदकों का चयन
बालोद. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का सफल आयोजन किया गया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में आयोजित इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों की 03 नियोजक कंपनियों द्वारा कुल 218 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें जिले के लगभग 64 आवेदकों ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें प्रारंभिक रूप से कुल 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।











.jpg)

Leave A Comment