ब्रेकिंग न्यूज़

 सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

-समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त अपने-अपने विभागों से संबंधित आवेदनों का विशेष प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा  संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से विभागवार प्राप्त आवेदनों एवं इसके निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के पश्चात् संबंधित आवेदकों से दूरभाष से संपर्क कर उनके आवेदनों के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
        बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीएम हेल्पलाइन छत्तीसगढ़ शासन के नागरिक केन्द्रीत शिकायत प्रणाली है। यह प्रणाली नागरिकों को सरल तरीके से अपनी शिकायत दर्ज कराने तथा अपनी शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निराकरण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली नागरिकों के शिकायत के पंजीयन, शिकायत की स्थिति जानने तथा शिकायतों के त्वरित कार्रवाई हेतु सरल एवं सुगम माध्यम उपलब्ध कराती है। श्रीमती मिश्रा ने सभी अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण के पश्चात एल1 लेवल पर ही उनका फीडबैक लेने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में ’सुघ्घर छत्तीसगढ’़ अभियान के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ’सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान में शामिल विभिन्न 31 जनकल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु की जा रही कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अंतर्गत उन्होंने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाॅब कार्ड बनाने हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़कों में विचरण करने वाले घुमन्तु मवेशियों की समस्या के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए जरूर उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके संबंध में राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित करने की भी जानकारी दी। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी से जिले में केन्द्रीय विद्यालय के संचालन हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी लेेते हुए इसके लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उन्होंने ओएनजीसी के लिए स्थान आबंटित करने के प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी लेते हुए इसके लिए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय बालोद में रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति के संबंध में की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर के पोस्टमार्टम भवन के व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 
     बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उच्च न्यायालय से संबंधित सभी प्रकरणों का विशेष प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में स्वामित्व योजना के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सर्वाइकिल कैंसर की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बालिकाओं के टीकाकरण के कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके जिले के शत प्रतिशत बालिकाओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने टीबी मुक्त भारत अभियान के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सघन अभियान चलाकर इस अभियान को पूरा करने को कहा। श्रीमती मिश्रा ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से ’आदि कर्मयोगी अभियान’ के अंतर्गत जिले के चयनित ग्रामों में आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई शिविरों के आयोजन के संबंध में भी जानकारी ली। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english