बालोद जिले में 6 लाख 51 हजार 164 पाठ्यपुस्तकों का स्कैनिंग एवं वितरण कार्य पूर्ण
बालोद । जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सत्र 2026-27 में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदाय योजना अंतर्गत जिले के संकुल समन्वय केंद्रों एवं विद्यालयों में डिपो द्वारा पाठ्य पुस्तक वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही निजी विद्यालय डिपो में स्वयं जाकर पाठ्यपुस्तक प्राप्त कर चुके है। प्राप्त पुस्तकों को विद्यालयों द्वारा टीबीसी सीजी एप के माध्यम से स्कैनिंग कर छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया है। कुछ विद्यालयों में कुछ विषयों की पाठ्यपुस्तकों की कमी होने पर अतिशेष पाठ्य पुस्तक प्राप्त विद्यालयों द्वारा समायोजन कर वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 14 अगस्त 2026 की स्थिति में डिपो द्वारा प्राप्त कुल 07 लाख 57 हजार 310 पाठ्यपुस्तकों में से 06 लाख 51 हजार 164 पाठ्यपुस्तकों का स्कैनिंग एवं वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि डिपो द्वारा प्राप्त पुस्तकों की स्कैनिंग एवं स्कैनिंग पश्चात् बच्चों को वितरण की कार्यवाही तीव्रता से की जा रही है। अधिकतर बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का समुचित वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

.jpg)




.jpg)



Leave A Comment