ब्रेकिंग न्यूज़

सेवानिवृत्ति के 6 माह बाद भी जीपीएफ का भुगतान नहीं, शिक्षिका ने लगाई गुहार

- भिलाई की सुंदर विहार कॉलोनी में सीवरेज समस्या से लोग परेशान, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
- जनदर्शन में आज 128 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग/
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव भी उपस्थित थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 128 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राप्त अनेक आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर प्रकरणों की जानकारी ली और तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में चंदखुरी ग्राम के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 के निवासियों ने हर घर नल-जल योजना के तहत पाइप-लाइन कार्य न होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि अमृत मिशन योजना के तहत गांव के कई वार्डों में पाइप-लाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन दिए जा रहे हैं, लेकिन उनके वार्ड को अब तक इस योजना से वंचित रखा गया है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे उन्हें आस-पास के वार्डों से पानी लाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
सेवानिवृत्ति शिक्षिका ने छह माह बाद भी जीपीएफ का भुगतान नही होने की शिकायत की। धमधा विकासखंड से 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने के पश्चात भी उच्च श्रेणी शिक्षिका को उनकी सामान्य भविष्य निधि की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने कई बार संबंधित विभागों को लिखित एवं मौखिक आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शिक्षिका का कहना है कि महालेखाकार रायपुर से स्वीकृति मिलने के बावजूद भुगतान लंबित है। इस कारण उन्हें अपने पति के इलाज के लिए ब्याज पर पैसा उधार लेना पड़ रहा है। उनके पति की बायपास सर्जरी हो चुकी है और वर्तमान में रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
इसी प्रकार भिलाई की सुंदर विहार कॉलोनी वार्ड क्रमांक 22 स्थित प्रीत पैलेस के समीप कई वर्षों से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने और जमा होने की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगरीय प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। नगरीय प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से मशीन के जरिए पानी हटाया जाता है, किंतु स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english