नगर निगम भिलाई क्षेत्र के नालियों की सफाई युद्व स्तर पर जारी
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत इन दिनों नालियों की सफाई का कार्य युद्व स्तर पर किया जा रहा है। शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त रखने के उददेश्य से निगम प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन कर विभिन्न वार्डो एवं सड़क किनारे लगे नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है। सफाई कर्मी सुबह से ही प्रमुख सड़कों, गलियों और बस्तियों में जमे गंदगी को हटाने में संलग्न रहते हैं। साथ ही नालियों से निकले कचरे को तत्काल उठाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है। आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह अभियान तेज किया गया है, ताकि जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके। निगम द्वारा मशीनों और मैनपावर दोनो का उपयोग कर सफाई कार्य को प्रभावी बनाया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा नालियों में न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखा जा सके।














Leave A Comment