कलेक्टर अभिजीत सिंह ने राइस मिलर्स की समीक्षा बैठक ली
-नागरिक आपूर्ति निगम एवं भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने के सख्त निर्देश दिए
दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स और संबंधित अधिकारियों की चांवल जमा के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा तथा भारतीय खाद्य निगम में 10% ब्रोकन (उन्नत )चावल जमा की समीक्षा की l गत सप्ताह की बैठक उपरांत चावल जमा की प्रगति की मिलवार की गई समीक्षा
कलेक्टर श्री सिंह ने गत सप्ताह 19 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चावल की प्रगति की मिलवार समीक्षा की l जिन मिलर की चावल जमा अपेक्षाकृत कम पाया गया, उन मिल्स के भौतिक सत्यापन की निर्देश दिए गए तथा अन्य सभी मिलों को तय समय सीमा पर चावल जमा करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया l गत सप्ताह समीक्षा बैठक उपरांत मिल्स के भौतिक सत्यापन किए गए थे जिनमें गोयल राइस मिल के भौतिक सत्यापन में 4975 क्विंटल धान कम पाया गया, भौतिक सत्यापन में कम चावल पाए जाने पर संबंधित मिल के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया
भारतीय खाद्य निगम में 10% ब्रोकन चावल (उन्नत) किस्म के चावल के जमा की समीक्षा की गई/बैठक में भारतीय खाद्य निगम में 10% ब्रोकन उन्नत चावल के जमा करने हेतु निर्देशित किया गया तथा तथा भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा हेतु आवंटित स्टैक्स को समय सीमा में चावल जमा कर पूर्ण करने हेतु कहा गया |। बैठक में जिला खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया, जिला विपणन अधिकारी श्री राहुल अंड्रस्कर ,जिला प्रबंधक नान दीपिका सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।













Leave A Comment