नारीशक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम - लता उसेण्डी
-देश की आधी आबादी को उसका अधिकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया - लता उसेण्डी
-लोकतंत्र में महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में 33 प्रतिशत स्थान दिया जायेगा - लता उसेण्डी
-नारीशक्ति वंदन अधिनियम के लिये प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर सुश्री उसेण्डी ने कहा कि इससे पहले कभी किसी ने दल ने संसद के दोनों सदनो मे पारित कराने की हिम्मत नहीं दिखा पाए।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने देखा, लेकिन उनका अधिकार किसी ने नहीं दिया। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया है एवं सबके विकास में महिलाओं को भी जोड़ा। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नारीत्व का जो सम्मान किया है, उसके लिए देश की सभी बहनें प्रधानमंत्री श्री मोदी को बहुत साधुवाद देती हैं कि उन्होंने इतनी ताकत के साथ भारत की संसद में इस अधिनियम को रखा है। जब इस अधिनियम को संसद के पटल पर रखा गया तब परिस्थितियाँ सकारात्मक नहीं थीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2029 में यह बिल लागू हो, उस दिशा में कार्य किया और अभी उस पर संशोधन आ रहा है। आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा में संशोधन के साथ यह बिल पारित होगा 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ। महिलाओं ने देश में बहुत बेहतर काम किया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की, जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। आज महिलाएं नीति-निर्धारक भी हैं, केवल नीति के लाभार्थी नहीं हैं। महिलाएं अब नीति बनाएंगी। जब महिलाएं सदन में बड़ी संख्या में बैठेंगी तो सकारात्मक परिणाम आएगा, जो भारत की राजनीति को परिवर्तित करेगा। लता उसेण्डी ने नारी शक्ति वंदन बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह बिल महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आगे व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
इस पत्रवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मण्डावी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अंतीवेक सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।











.jpg)

Leave A Comment