ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नत खेती और बहुफसली उत्पादन से खुशहाल हुआ फूलसिंह सेठिया का परिवार

-धान के साथ मक्का और साग-सब्जी की खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे किसान
 रायपुर। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजूर के किसान फूलसिंह सेठिया ने अपनी मेहनत, लगन और खेती के प्रति नवाचार की सोच से कृषि को खुशहाली का माध्यम बना लिया है। परंपरागत धान की खेती के साथ रबी सीजन में मक्का और साग-सब्जियों का उत्पादन कर वे न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना रहे हैं। सीमित कृषि भूमि का बेहतर उपयोग और सालभर खेती से जुड़े रहकर उन्होंने आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल पेश की है।
  किसान फूलसिंह सेठिया के पास तीन एकड़ पैतृक कृषि भूमि है। वे खरीफ सीजन में श्री विधि से धान की उन्नत खेती करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी पैदावार प्राप्त होती है। गत दिवस वे तोकापाल धान उपार्जन केन्द्र में अपना धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वे 38 क्विंटल धान लिंकिंग के माध्यम से विक्रय कर रहे हैं। इससे सहकारी समिति से लिए गए फसल ऋण की अदायगी करने में भी मदद मिलेगी। पिछले वर्ष भी उन्होंने 32 क्विंटल धान सहकारी समिति में विक्रय किया था, जिसकी अंतर की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुई थी।
 फूलसिंह सेठिया के खेत में स्थापित नलकूप उनके लिए खेती में अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण आधार बना है। नलकूप के माध्यम से सिंचाई की सुविधा मिलने से वे खरीफ सीजन के बाद खेत खाली नहीं छोड़ते, बल्कि रबी सीजन में मक्का और विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों की खेती करते हैं। इससे उनकी कृषि भूमि का बेहतर उपयोग हो रहा है और परिवार को सालभर आमदनी का अवसर मिल रहा है।
  वे अपने खेतों में उत्पादित साग-सब्जियों को तोकापाल, रायकोट और डिलमिली के स्थानीय बाजारों में बेचते हैं। इससे उन्हें सीजन के दौरान करीब तीन लाख रुपए की आय प्राप्त होती है। धान, मक्का और सब्जी उत्पादन से होने वाली आमदनी का उपयोग वे परिवार के भरण-पोषण, दैनिक जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर करते हैं।
  किसान फूलसिंह सेठिया ने राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता प्रदान करने के निर्णय को किसानों के हित में महत्वपूर्ण और सार्थक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सहयोग से किसानों को खेती-किसानी में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english