ब्रेकिंग न्यूज़

 चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का हुआ आयोजन

 -   ग्राम पंचायतों में लंबित प्रकरणों के निराकरण, आवास, रोजगार एवं आजीविका योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा
दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का सफल आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर आवास एवं रोजगार योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करते हुए हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने, हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करने, लंबित जियो-टैगिंग कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही स्व-सहायता समूहों की दीदियों को निर्माण सामग्री की आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने, ग्राम सभा के प्रस्तावों के अनुसार प्राथमिकता वाले कार्यों को स्वीकृत कर दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने की कार्ययोजना तैयार की गई। ’मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार बालिका शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा निर्मित आजीविका डबरियों एवं नवा तरिया के माध्यम से आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण कार्यों के विस्तार तथा कार्यों के प्रत्येक चरण में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत मड़ियापार, राखी, बठेना, अचानकपुर एवं छांटा (जनपद पंचायत पाटन), ग्राम पंचायत कटरो, कोनारी एवं धनोरा (जनपद पंचायत दुर्ग) तथा ग्राम पंचायत मोहलई (जनपद पंचायत धमधा) सहित जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इन ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, रोजगार सहायकों एवं स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने भाग लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english