महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने की कमरछट पूजा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने दीपाली बर्वे के निवास पर कमरछट (हलछट) की पूजा की। इस मौके पर महिलाओं ने कथा का वाचन व श्रवण किया। कमरछट व्रत और पूजा के माध्यम से व्रती महिलाओं ने अपने बच्चों के सुखी, निरोगी व समृद्धशाली जीवन की कामना की। मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के अनुसार इस मौके पर रंजना ढोबले, दीप्ति राऊत, संध्या चौधरी, ममता पानबुड़े, वैशाली पवार, दीपाली बर्वे, हेमा बर्वे, अपर्णा मोघे, पूर्वा वोडितेलवार सहित केंद्र की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।











Leave A Comment