ब्रेकिंग न्यूज़

 अहिंसा और गौ रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा यतियतन लाल सम्मान

- दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि, 12 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
बिलासपुर /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को ‘यतियतन लाल सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5.30 बजे तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि, मानपत्र और सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्थापित इस सम्मान का उद्देश्य अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्यों, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। सम्मान के लिए राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल की अनुशंसा के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रविष्टि के साथ व्यक्ति अथवा संस्था का पूर्ण परिचय तथा अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों, सेवाओं और अभिनव प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। पूर्व में प्राप्त पुरस्कारों का विवरण, उत्कृष्ट कार्यों एवं उनके वैचारिक पक्ष पर प्रकाशित साहित्य की सत्यापित प्रतियां तथा पत्र-पत्रिकाओं और ग्रंथों में उपलब्ध संबंधित सामग्री भी संलग्न करनी होगी। चयन होने पर सम्मान ग्रहण करने के लिए व्यक्ति की लिखित सहमति आवश्यक है। आवेदक राज्य अथवा केंद्र शासन के किसी विभाग, निगम या मंडल में सेवारत हो तो इसका स्पष्ट उल्लेख करना होगा।
आवेदक जिस जिले के निवासी हैं, उस जिले के कलेक्टर को निर्धारित अंतिम तिथि तक अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते हैं। बिलासपुर जिले के इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं कलेक्टर कार्यालय में प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग को सीधे भेजी गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english