मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यार्थी उड़ान योजना : कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 6 अक्टूबर को
-विद्यार्थियों को प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां और दो फोटो लेकर उपस्थित होने के निर्देश
बिलासपुर /मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यार्थी उड़ान योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 6 अक्टूबर को होगी। काउंसिलिंग सवेरे 11 बजे से प्री मैट्रिक सामूहिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, जरहाभाठा बिलासपुर में आयोजित की जाएगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि योजना के तहत प्रवेश के लिए 5 जुलाई 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर 14 जुलाई को आयोजित काउंसिलिंग शासन के निर्देशानुसार निरस्त कर दी गई है। पूर्व में जारी मेरिट सूची के आधार पर अब 6 अक्टूबर को काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें निर्धारित काउंसिलिंग प्रपत्र में अभ्यर्थियों से प्राथमिकता क्रम लिया जाएगा। विद्यार्थियों को काउंसिलिंग में कक्षा चौथी की अंकसूची, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां और दो फोटो लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।







.jpg)





Leave A Comment