ब्रेकिंग न्यूज़

 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता :  अमर अग्रवाल

-सेवा सेतु शिविरों से जरूरतमंदों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : विधायक सुशांत शुक्ला
-सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर में एक ही जगह मिली विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सहायता
-हितग्राही हुए लाभान्वित, नशामुक्त समाज बनाने की दिलाई गई शपथ 
बिलासपुर-/सेवा संकल्प अभियान के तहत आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दयालबंद में जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए। विभिन्न विभागों ने शिविर में स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ दिलाई गई। 
  विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सहायता मिलने से आमजन को राहत मिल रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल और सुविधाजनक तरीके से पहुंचे। सेवा सेतु शिविर लोगों और शासकीय योजनाओं के बीच संपर्क का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने की पहल है। शासन की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। 
  महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि सेवा सेतु शिविर नागरिकों के लिए योजनाओं की जानकारी और सहायता प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी पात्रता समझने और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में मदद करते हैं।
  कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिले। शिविर में नागरिक संबंधित विभागों से योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नागरिकों का मार्गदर्शन करने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए समन्वय से कार्य करने कहा। शिविर में नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री विरेंद्र बहादुर पंचभाई, श्री दीपक सिंह, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री आनंद तिवारी, एसडीएम श्री आकांक्षा त्रिपाठी, जोन कमिश्नर श्री प्रवेश कश्यप मौजूद रहे। 
  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में संवैधानिक पदों पर सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसेवा और जनभागीदारी की विभिन्न गतिविधियों के साथ सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english