ब्रेकिंग न्यूज़

 डेयरी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी, गणेश सिंह ने संवारी परिवार की आर्थिक स्थिति

0- पशु पालकों को आर्थिक सशक्त बनाने की दिशा में शासन प्रतिबद्ध
बिलासपुर. पशुपालन विभाग द्वारा संचालित राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना पशुपालकों को अच्छी नस्ल की दुधारू गाय क्रय करने के लिए अनुदान सहायता उपलब्ध कराकर डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है। योजना का लाभ लेकर ग्राम नगचुवा, विकासखंड कोटा निवासी गणेश सिंह मश्रराम ने अपने डेयरी व्यवसाय को विस्तार दिया है।
गणेश सिंह ने बताया कि उन्हें योजना के तहत अच्छी नस्ल की दुधारू गाय क्रय करने के लिए अनुदान सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने दो दुधारू गाय खरीदीं। पहले से पशुपालन कर रहे गणेश सिंह के पास अब कुल चार गायें हो गई हैं। पशुओं की संख्या बढ़ने के साथ दूध उत्पादन और आमदनी में भी वृद्धि हुई है। वर्तमान में वे डेयरी व्यवसाय से लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर रहे हैं।
गणेश सिंह ने बताया कि डेयरी व्यवसाय से होने वाली आमदनी से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। परिवार के सभी सदस्यों का पालन-पोषण अच्छे तरीके से हो रहा है। इससे उनका परिवार भी खुश है और वे भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वे अपने डेयरी फार्म को और बड़ा करने तथा अधिक संख्या में दुधारू पशु पालने की योजना बना रहे हैं।
गणेश सिंह ने पशुपालन विभाग की योजना से मिले लाभ और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने अन्य पशुपालकों से भी राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना का लाभ उठाकर अपने पशुपालन व्यवसाय को आगे बढ़ाने की अपील की।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english