ब्रेकिंग न्यूज़

वृद्धावस्था में हर माह मिलने वाली पेंशन बनी तुलसीराम का सहारा

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना से छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। वृद्धजनों को सम्मान और आर्थिक संबल देने की इसी सोच का लाभ रायपुर के महादेव घाट निवासी श्री तुलसीराम साहू को भी मिल रहा है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना से मिलने वाली सहायता उनके बुढ़ापे का सहारा बन गई है। उम्र के इस पड़ाव में जब नियमित आय के साधन सीमित हो जाते हैं, तब छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कई बार कठिन हो जाता है। श्री तुलसीराम साहू बताते हैं कि योजना से जुड़ने के बाद उन्हें हर माह 500 रुपए की पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।
 श्री तुलसीराम कहते हैं कि अब छोटी-मोटी जरूरत के लिए दूसरों के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। पेंशन मिलने से हमारी निर्भरता कम हुई है। उनके लिए यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का संबल भी है।
 पेंशन की राशि से श्री तुलसीराम को रोजमर्रा की प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। सीमित संसाधनों के बीच नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि उनके जीवन में छोटी लेकिन महत्वपूर्ण आर्थिक सुरक्षा लेकर आई है।
 समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य पात्र वृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवनयापन में सहयोग देना है। पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी जोन कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english