ब्रेकिंग न्यूज़

 बिरझापुर के राजकुमार का जीवन हुआ रोशन

0- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के असर से आवास के साथ मिलीं सभी मूलभूत सुविधाएं
दुर्ग. सरकार की ‘सेवा संकल्प’ और जन-कल्याणकारी नीतियों के धरातल पर क्रियान्वयन से ग्रामीण अंचलों में सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक बदलाव देखने को मिल रहा है। दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बिरझापुर के निवासी राजकुमार का जीवन भी शासन की इस सुशासन और सेवा भावना से पूरी तरह बदल गया है। कभी मिट्टी की कच्ची दीवारों और टपकती छत के नीचे असुरक्षा के बीच जीवन यापन करने वाले राजकुमार के लिए पक्का मकान बनाना एक दूर का सपना था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चयन होने के बाद, शासन के पारदर्शी तंत्र के माध्यम से उन्हें आवास निर्माण हेतु तीन किस्तों में कुल ₹1,20,000 की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। इसके अतिरिक्त, योजनाओं के प्रभावी अभिसरण के तहत मनरेगा (अब व्हीबी जी राम जी) से 90 दिनों का अकुशल रोजगार प्रदान कर ₹21,870 की मजदूरी का भुगतान किया गया, जिससे हितग्राही परिवार को कुल ₹1,41,870 का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ प्राप्त हुआ। 
शासन की मंशा केवल संरचना खड़े करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर पात्र परिवार को एक गरिमापूर्ण जीवन देना है, और ‘सेवा संकल्प’ के अंतर्गत राजकुमार के पक्के आवास को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा गया है। इसके तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से धुआंमुक्त रसोई हेतु एलपीजी गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना से घर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ’हर घर जल’ के तहत स्वच्छ पेयजल हेतु नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इन एकीकृत सुविधाओं से न केवल परिवार के स्वास्थ्य और सुरक्षा में सुधार हुआ, बल्कि बच्चों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण भी प्राप्त हुआ है। पक्का घर और सभी बुनियादी सुविधाएं मिलने से लाभान्वित हितग्राही राजकुमार और उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा और एक नए भविष्य का आत्मविश्वास मिला है, जिसके लिए वे शासन-प्रशासन के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english