जिला रोजगार कार्यालय में 22 अक्टूबर को रोजगार मेला
0- 04 निजी नियोजकों द्वारा 215 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर की जाएगी भर्ती
बालोद. जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में 22 अक्टूबर को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
04 नियोजकों द्वारा 215 पदों पर की जाएगी भर्ती
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के उप संचालक ने बताया कि इस रोजगार मेला में 04 निजी नियोजकों द्वारा कुल 215 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं, इंजीनियर, आईटीआई उत्तीर्ण, बी.एस.सी. एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, हॉस्पिटल स्टाफ एवं अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे।
ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
इच्छुक एवं पात्र आवेदकों को सूचित किया गया है कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदक साक्षात्कार के दिन अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित होने को कहा गया है। इसके साथ ही विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है अथवा जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
--








.jpg)
Leave A Comment