ब्रेकिंग न्यूज़

 किसानों के लिए खुशखबरी

0- कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बदले अन्य फसलें लगाने पर मिलेगी 15,000 रुपए तक की सहायता राशि, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’कृषक उन्नति योजना’ के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यदि किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
किसानों के लिए मुख्य आकर्षण एवं मिलने वाली सहायता राशि
धान के स्थान पर अन्य फसल लेने पर खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर कोई अन्य खरीफ फसल लगाते हैं, तो उन किसान को 15,000 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। जो किसान पहले से ही दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती कर रहे हैं, उन्हें 10,000 रुपए प्रति एकड़ सहायता राशि प्रदान की जाएगी। किसानों को इस योजना की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भेजी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
 पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है, सभी किसान अपने क्षेत्र की निकटतम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे बिना देर किए, 31 अक्टूबर से पहले अपनी सेवा सहकारी समिति में जाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं और योजना का पूरा लाभ उठाएं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english