ब्रेकिंग न्यूज़

 शनि के जीवन में आया बदलाव, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल

-हर घर नल से जल की सुविधा से मिली राहत, समय और श्रम की बचत के साथ जीवन हुआ आसान
  रायपुर / स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बेहतर जीवन और स्वस्थ परिवार की आधारशिला है। इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मिशन के तहत ग्राम जवारीटोला, ग्राम पंचायत कर्री, विकासखंड भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निवासी शनि के जीवन में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। घर पर नल से पेयजल उपलब्ध होने से अब उनकी पानी की जरूरतें पहले की तुलना में अधिक आसानी से पूरी हो रही हैं।
  शनि बताते हैं कि पहले उनके परिवार को दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानी होती थी। स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के लिए कुएं और हैंडपंप तक जाना पड़ता था। पानी लाने में समय और मेहनत दोनों लगते थे, जिससे रोजमर्रा के अन्य कार्य भी प्रभावित होते थे। विशेषकर परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी की व्यवस्था करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।
  जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल से जल’ की सुविधा मिलने के बाद अब शनि के घर तक नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम बच रहा है तथा परिवार को दैनिक कार्यों में सहूलियत मिल रही है। घर पर पेयजल की उपलब्धता से स्वच्छता बनाए रखने और बेहतर जीवनशैली अपनाने में भी मदद मिल रही है।  जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। शनि के अनुभव से स्पष्ट होता है कि घर तक पेयजल पहुंचने से ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या आसान होती है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्धता जलजनित बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
  अपने घर में नल से जल की सुविधा मिलने पर शनि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना हमारे गांव और हमारे भविष्य को नई दिशा दे रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english