ब्रेकिंग न्यूज़

स्वरालय ग्रुप ने दो घंटे तक दी मराठी भजनों की सुमधुर प्रस्तुति

-महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में उद्घाटन समारोह में भक्तिमय रहा माहौल
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित मराठी सोहळा (मेला) की शुरुआत ‘स्वरालय ग्रुप’ की ओर से आयोजित मराठी भजनों के साथ हुई। इसके माध्यम से गणपति बप्पा की आराधना कर आयोजन की सफलता की कामना की गई। वहीं देवी भजनों और गोंधळ गीतों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया। उद्घाटन समारोह की मुख्‍य अतिथि दक्षिण मध्‍य क्षेत्र सांस्‍कृतिक केंद्र की डायरेक्‍टर आस्‍था गोडबोले कार्लेकर, विशेष अतिथि चांगदेव ज्ञानीराम भेंडारकर और सुप्रसिद्ध समाजसेवी भारती ठाकुर के पहुंचते ही स्‍वरालय ग्रुप की महिलाओं ने 'स्‍वागतम् गीत' की इतनी प्रभावी प्रस्‍तुति दी कि अतिथियों से स्‍टाल देखते समय इसे रुककर देखा व सुना।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि ‘स्वरालय ग्रुप’ के सदस्यों ने करीब दो घंटे लगातार भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। एक के बाद एक मराठी भजनों का श्रोताओं को मंत्रमुग्‍ध तो किया ही। साथ ही उन्‍होंने भजनों में अपनी सहभागिता भी निभाई। मंडल की महिला सभासदों से ही स्वरालय ग्रुप बना है और भजनों की प्रस्‍तुतियां उन्‍हीं के माध्‍यम से दी गईं। 
ग्रुप की प्रमुख शुभदा गिरजे ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। तबला पर राकेश देशमुख ने संगत दिया। भजन मंडली में नियमित अभ्‍यास करने वाली 12 महिलाएं शामिल रहीं। शुभदा गिरजे, सुजाता देशपांडे, अनुया तुमड़े, शुभदा चौधरी, जागृति भाकरे, आशा तंबोली, विजया गोरे, अनघा आसवले, सुनीता बंजारी, सुदेशना मेने, निर्मला पिंपळे और छाया भवालकर ने लयबद्ध भजनों की प्रस्तुत दी।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english