सहकारी समितियों के परिसमापन हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित
बिलासपुर/कार्यालय उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बिलासपुर द्वारा जिले की सहकारी समितियों के परिसमापन हेतु 60 दिवस के भीतर समिति के दावेदार एवं लेनदारों से दावा आपत्ति मंगाये गये है।
समितियों के लिए नियुक्त परिसमापकों ने बताया कि बिलासपुर के जय हनुमान प्राथमिक सह. उप. भण्डार मर्या. लोकोकालोनी, कृषि एवं पशुपालन बहु. सहकारी समिति मर्या., ज्योति प्राथमिक सह. उप. भण्डार मर्या. कुदुदण्ड, आदर्श प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्या. इमलीपारा, जय भवानी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्या. रामदासनगर, आदर्श प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्या. लाला लाजपतराय नगर, विकास प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्या. नेहरू नगर एवं एसईसीएल प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्या. इंदिरा के परिसमाापन की कार्यवाही की जा रही है। इन समितियों के दावेदार एवं लेनदार अपने दावेमय लिखित प्रमाण 60 दिन के भीतर कार्यालयीन समय में प्रस्तुत करें। इस अवधि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावे मान्य नही होंगे। यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त संस्थाओं का रिकार्ड या संपत्ति आदि हो तो तत्काल परिसमापक सौंपने की अपील की गई है अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही के भागीदार होंगे।










.jpg)
Leave A Comment