ब्रेकिंग न्यूज़

सरयू पारीण ब्राह्मण सभा का निःशुल्क जनेऊ संस्कार 7 फरवरी को

रायपुर/सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के द्वारा गत दो वर्ष की भांति वर्ष भी निःशुल्क जनेऊ संस्कार का आयोजन सात एवं आठ फ़रवरी को किया जाएगा। आज सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष ने बताया कि आज सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ की आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इस वर्ष भी समाज के बच्चों को संस्कारित करने  दो दिवसीय जनेऊ संस्कार आयोजित किया जाएगा। सात फरवरी रविवार को मागरमाटी,मंडप,हल्दी तेल लेपन एवं आठ फ़रवरी सोमवार को मुंडन, अष्टब्राह्मण भोज, ऊपरांत जनेऊ संस्कार प्रारंभ होगा।उक्त निर्णय जनेऊ संस्कार समिति के सर्वश्री डॉ दादू भाई त्रिपाठी, आचार्य द्वय यदुवंश मणि त्रिपाठी,श्री बिश्नेंद्र मिश्रा ने ग्रहों का अध्ययन कर मुहूर्त समय तय किया।                  
डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि बीते दो वर्षों से निशुल्क जनेऊ संस्कार कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें बटुकों के परिजनों से कोई आर्थिक सहायता नहीं ली जाती पूर्णतः खर्च समाज के द्वारा किया जाता है। द्विदिवसीय आयोजन पूर्णतः परम्परा अनुसार विद्वान आचार्य के द्वारा किया जाता है,सभी बटुकों के मंडप,बेदी मगरोहन अलग अलग होते हैं।एक बटुक के 10परिजनों को आने की अनुमति होती है।सभी के रहने भोजन आदि व्यवस्था समाज करता है यह पूर्णतः निशुल्क है।     
डॉ सुरेश शुक्ला ने समाज से अनुरोध किया है कि जिन्हें अपने बच्चों के जनेऊ संस्कार कराने हैं वे शीघ्र समाज में पंजीयन करा लेवे। आज की मीटिंग में अनुशासन समिति में विस्तार करते हुवे तीन सदस्य सर्व श्री  नरेन्द्र मिश्रा  , प्रतीक मिश्रा  , रोहित तिवारी   को नामित किया गया।साथ ही दीपावली मिलन की तिथि पर चर्चा कर  15 नवंबर दिन रविवार तय किया गया।       आज की बैठक में,श्री राम मूरत तिवारी,डीएस परोसा,मित्रेश दुबे, राजेन्द्र शर्मा राजेश त्रिपाठी, नवीन दुबे प्रतीक मिश्रा अवधेश मिश्रा प्रमोद शर्मा डा दादू भाई त्रिपाठी, आचार्य यदुवंश मणि त्रिपाठी,ब्रिसनेन्द मिश्रा, सतीश मिश्रा के एन, तिवारी प्रवीण चौबे, राजेश तिवारी बैजनाथ मिश्र अंकुश शुक्ला, संगमलाल त्रिपाठी, नागेन्द्र तिवारी चंद्र शेखर द्विवेदी विजय धर दीवान विजय कांत शर्मा,, श्रीमती ब्रृजेश त्रिपाठी शशि मिश्रा सहित कई सम्मानित सदस्यों की उपस्थित रहीं 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english