ब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं दावा-आपत्ति निराकरण का कार्य पांचों जोनों में जारी

 भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं दावा-आपत्ति निराकरण का कार्य निगम के पांचों जोनों में किया जा रहा है। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र ‘क’ एवं परिशिष्ट-15 भरवाए जा रहे हैं।
 कार्य को व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेजों एवं प्रपत्रों का नियमानुसार सत्यापन कराते हुए बीएलओ, प्राधिकृत अधिकारी, सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), संबंधित वार्ड पार्षद एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) से प्रमाणित करवाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
 नगर निगम द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं दावा-आपत्ति निराकरण की प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं सत्यापन का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english