नगर निगम रायपुर द्वारा शहर में नालियों एवं नालों के सुरक्षित रखरखाव तथा आवश्यकतानुसार उन्हें ढकने हेतु निरन्तर कार्रवाई
रायपुर। नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों एवं नालों को ढकने तथा आवश्यकतानुसार नाला निर्माण एवं मरम्मत का कार्य निरंतर कराया जा रहा है। इस हेतु मुख्यालय स्तर से 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में ड्रेन कवर लगाने का कार्य प्रगतिरत है। इसके अतिरिक्त विभिन्न जोनों के माध्यम से नाली एवं नाला निर्माण से संबंधित कार्य भी विभिन्न मदों के अंतर्गत प्रस्तावित, स्वीकृत एवं प्रगतिरत हैं। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा संबंधित जोनों के माध्यम से ऐसे संवेदनशील एवं जोखिमयुक्त स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यकतानुसार निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से अधिक आवागमन वाले मार्गों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर नालों को ढकने, क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा संबंधी उपाय किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त शहर की नालियों एवं नालों की नियमित साफ-सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि जलभराव एवं दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा शहर में नालियों एवं नालों के सुरक्षित रखरखाव तथा आवश्यकतानुसार उन्हें ढकने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।










.jpg)
Leave A Comment