ब्रेकिंग न्यूज़

 गंदगी उठाकर जन-जन को दिया सकारात्मक स्वच्छता का संदेश

0- नगर निगम जोन 1 ने वार्ड 3 में बाजार चौक गोगांव, वार्ड 4 क्षेत्र, जोन 8 ने महादेवघाट सीटीयू जोन 10 की पहल
0- गजराज बांधा तालाब, लॉस विस्टा रेसीडेंसी रोड डुमरतराई नाला, जोन 6 ने वार्ड 61 जलविभाग कार्यालय के पास भाठागांव में सफाई अभियान
0- जोन 4 ने वार्ड 45 में विवेकानंद काम्पलेक्स चाण्डक हॉस्पिटल के पास कचरा गंदगी उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया 
रायपुर. नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनो के स्वास्थ्य विभाग की टीमो द्वारा जोन कमिश्नरो के मार्गदर्शन में एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में गंदगी कचरा मलबा वाले स्थानो को चिन्हित कर वहां सघन सफाई करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास कर नागरिको को राजधानी शहर में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश देने का अभियान निरंतर प्रगति पर है। 
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में जोन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन के अंतर्गत यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 भनपुरी क्षेत्र में मार्ग किनारे फैले भारी कचरे की सफाई करवाकर स्वच्छता कायम की गई एवं जोन 1 अतर्गत वार्ड 3 अंतर्गत बाजार चौक गोगांव में पसरे कचरे को हटवाकर वहां बाजार क्षेत्र में स्वच्छता कायम कर सकारात्मक स्वच्छता संदेश नागरिको को दिया गया।
 इसी प्रकार नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड कमांक 45 क्षेत्र में विवेकानंद काम्पलेक्स चाण्डक हॉस्पिटल के पास पसरी गंदगी व कचरे को हटवाकर वहां सुन्दर रंगरोगन करवाकर स्वच्छता कायम कर सकारात्मक संदेश जन जन को दिया गया।
इसी क्रम में नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 क्षेत्र अंतर्गत जलविभाग कार्यालय भाठागांव के समीप पड़े भारी कचरे और गंदगी को सफाई करवाकर कचरा उठाकर स्वच्छता कायम करते हुए सुन्दर सकारात्मक स्वच्छता संदेश दिया गया। जोन 8 द्वारा जोन क्षेत्र में माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट रायपुरा स्थित सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई में पसरी भारी गंदगी कचरा काई को विशेष टीम भेजकर अभियान पूर्वक स्वच्छता कायम कर सीटीयू क्षेत्र स्वच्छता लक्षित ईकाई क्षेत्र में स्वच्छता कायम कर सुन्दर सकारात्मक संदेश दिया गया। 
नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 क्षेत्र अंतर्गत दुरी हटरी पुरानी बस्ती क्षेत्र और इसी वार्ड क्षेत्र में जगन्नाथ मन्दिर के समीप फैली गंदगी एवं कचरे को साफ करवाकर कचरा उठवाकर सफाई व्यवस्था कायम कर स्वच्छता का सकारात्मक संदेश दिया गया। नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र में वार्ड कमाक 53 क्षेत्र में डुमरतराई क्षेत्र नाला की जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सफाई करवाकर निकास सुगम बनाया गया एवं जोन 10 में वार्ड कमाक 50 अंतर्गत लॉस विस्टा रेसीडेंसी रोड में फैली भारी गंदगी व कचरा मलबा को हटवाकर स्वच्छता कायम की गई एवं सकारात्मक स्वच्छता संदेश दिया गया। जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड कमांक 53 क्षेत्र में गजराज बांधा तालाब क्षेत्र में फैली भारी गंदगी एवं कचरे को विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कायम करते हुए जन-जन को नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता का सकारात्मक संदेश स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दिया गया।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english