ब्रेकिंग न्यूज़

 संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

0- हिमानी साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी की भूमिका में प्रभावित किया, बच्‍चों ने पेश किया मनमोहक नृत्‍य
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विशेष प्रार्थना सभा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की मनोरम झलक दिखाई दी। शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि यलो हाउस के बच्चों ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमा निर्मलकर ने छत्तीसगढ़िया बोली में किया। इसका पर्यवेक्षण निदा सुल्तान और आशा जैन ने किया। सभा की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई।
इसके बाद छत्तीसगढ़ के राजगीत, राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के दिन के सुविचार की प्रस्तुति दी गई।
आराधना लाल के अनुसार इसके पश्चात दुष्यंत रेगे ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। पीनल, पारिधि, मिष्टी और कनिष्का ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि हिमानी साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी की भूमिका निभाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के प्रति गर्व और सम्मान की भावना जागृत की।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english