ब्रेकिंग न्यूज़

 ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री

0- किसान प्रियांशु दुबे ने 51.20 क्विंटल धान का किया विक्रय
0- देवाडांड उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई सुविधाजनक व्यवस्थाओं से किसानों को राहत मिल रही है। ऑनलाइन टोकन सुविधा ने धान बेचने की प्रक्रिया को आसान बनाया है, जिससे किसानों को अब टोकन के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसी सुविधा का लाभ उठाकर ग्राम देवाडांड निवासी किसान श्री प्रियांशु दुबे अपनी 51.20 क्विंटल धान की उपज लेकर देवाडांड उपार्जन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन की पहल की सराहना की।
किसान प्रियांशु दुबे ने बताया कि इस बार धान बेचने के लिए उन्हें घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन मिल गया। इससे समिति कार्यालय के चक्कर लगाने और कतार में इंतजार करने की परेशानी से राहत मिली। निर्धारित तिथि की जानकारी पहले से होने के कारण वे अपनी उपज लेकर आसानी से खरीदी केंद्र पहुंच सके। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों का समय बचने के साथ धान परिवहन की तैयारी करना भी सुविधाजनक हुआ है।प्रियांशु दुबे ने बताया कि देवाडांड उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, पर्याप्त बारदाना, बैठने और शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध है। धान की तौल एवं खरीदी की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित होने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी मेहनत की उपज बेचने में काफी सहूलियत मिल रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की व्यवस्था की सराहना करते हुए प्रियांशु दुबे ने कहा कि खेती में महीनों की मेहनत और लागत लगती है। ऐसे में उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक संबल मिलता है। इससे परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ आगामी खेती-किसानी के लिए भी सहायता मिलती है।
किसान प्रियांशु दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल बनाने और उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया और किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english