ब्रेकिंग न्यूज़

 पति के जाने के बाद नहीं टूटा हौसला, 40 हजार के ऋण से रेखा ने संवार लिया बेटी का भविष्य

-कभी बेटी की परवरिश और पढ़ाई की चिंता थी सबसे बड़ी चुनौती, आज फल दुकान की कमाई से चला रहीं घर-परिवार; सक्षम ऋण योजना ने दिया आत्मनिर्भरता का सहारा    
 धमतरी,। जिंदगी में आए कठिन दौर ने जब सारे सहारे छीन लिए, तब एक मां ने अपने हौसले को ही अपनी ताकत बना लिया। पति के निधन के बाद बेटी के पालन-पोषण और उसकी पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी श्रीमती रेखा शांडिल्य के कंधों पर आ गई। आर्थिक चुनौतियां थीं, भविष्य की चिंता थी, लेकिन बेटी की पढ़ाई और बेहतर जीवन का सपना उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। आज वही रेखा अपने छोटे से फल व्यवसाय के सहारे न केवल परिवार चला रही हैं, बल्कि बेटी के सपनों को भी नई उड़ान दे रही हैं।
धमतरी के जालमपुर-1 निवासी रेखा के जीवन में बदलाव की शुरुआत महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम ऋण योजना से हुई। घर पर ही छोटा व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाली रेखा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से इस योजना की जानकारी मिली। उन्होंने विभागीय कार्यालय से संपर्क कर ऋण के लिए आवेदन किया। जनवरी 2025 में उन्हें 40 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि से उन्होंने घर के पास ही फल की दुकान शुरू की।
शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन रेखा ने मेहनत और लगन को अपना साथी बनाया। धीरे-धीरे दुकान चलने लगी और नियमित आमदनी का जरिया बन गई। आज इसी छोटी सी दुकान से वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और बेटी की पढ़ाई का खर्च भी स्वयं उठा रही हैं। साथ ही ऋण की किस्तों का भुगतान भी नियमित रूप से कर रही हैं।
रेखा के लिए यह दुकान केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की पहचान बन गई है। जिस महिला के सामने कभी परिवार चलाने और बेटी की पढ़ाई जारी रखने की चिंता थी, आज वही महिला अपने परिश्रम से दोनों जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही है।
सक्षम ऋण योजना से मिली मदद ने रेखा को केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने का आत्मविश्वास भी दिया। बेटी की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि और खुशी है। रेखा शांडिल्य की कहानी इस बात की मिसाल है कि यदि हौसले मजबूत हों और शासन की योजनाओं का सहारा मिले, तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सफलता की राह बनाई जा सकती है। एक मां का संघर्ष आज आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी बन चुका है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english