ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व शौचालय दिवस पर सार्वजनिक शौचालय मॉनिटरिंग ऐप का शुभारंभ

रायपुर बना छत्तीसगढ़ का पहला नगरीय निकाय, जहां सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की होगी डिजिटल एवं रियल-टाइम निगरानी
रायपुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की डिजिटल निगरानी हेतु विकसित सार्वजनिक शौचालय मॉनिटरिंग ऐप का शुभारंभ किया गया। इस पहल के साथ रायपुर नगर निगम छत्तीसगढ़ का पहला नगरीय निकाय बन गया है, जहां शहरी क्षेत्र के समस्त सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की निगरानी डिजिटल माध्यम से की जाएगी।
यह ऐप भारत सरकार द्वारा संचालित प्रगति-50 (PRAGATI_50) पहल के अंतर्गत विकसित किया गया है। प्रगति-50 के तहत चयनित शहरों में स्वच्छता सेवाओं की डिजिटल एवं रियल-टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु नगर निगम रायपुर द्वारा इस अभिनव ऐप का विकास किया गया है।
इस ऐप के माध्यम से शहर के सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की दैनिक सफाई गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। संबंधित एजेंसियों द्वारा किए गए कार्यों का डिजिटल रिकॉर्ड एवं फोटोग्राफिक प्रमाण (Digital Proof) प्रणाली में दर्ज किया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
ऐप की प्रमुख विशेषताओं में दैनिक सफाई मॉनिटरिंग, त्वरित शिकायत एवं समाधान व्यवस्था, स्वच्छता स्तर का सतत मूल्यांकन, डिजिटल प्रमाण संधारण तथा रियल-टाइम रिपोर्टिंग प्रणाली शामिल हैं। इसके माध्यम से प्रत्येक शौचालय की स्थिति, सफाई की आवृत्ति, शिकायतों के निराकरण तथा सेवा गुणवत्ता का नियमित मूल्यांकन किया जा सकेगा।
नगर निगम द्वारा ऐप के जरिए प्राप्त जानकारी के आधार पर विस्तृत विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इससे कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं दंडात्मक कार्रवाई करना आसान होगा। साथ ही नागरिकों को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सार्वजनिक शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर माननीय महापौर ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वच्छता सेवाओं की निगरानी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल रायपुर को स्वच्छ, स्मार्ट एवं नागरिक-अनुकूल शहर बनाने के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english