पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का संबोधन पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में आज
रायपुर। राष्टवादी विचारक, प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ शनिवार, 21 नवंबर को शाम 4:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में श्रोताओं को संबोधित करेंगे। 'राष्ट्र के सामने चुनौतियां और उसका समाधान' विषय पर कुलश्रेष्ठ का प्रबोधन होगा। महाराष्ट्र मंडल, अग्रवाल सभा रायपुर, छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी, अग्रवाल दाऊ समाज रायपुर, गुजराती ब्रह्म समाज के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णतः नि:शुल्क आयोजित इस कार्यक्रम में 'पहले आओ- पहले सीट पाओ' के आधार पर बैठक व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, अग्रवाल सभा रायपुर के कार्यक्रम प्रभारी कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. कुलदीप सोलंकी, अग्रवाल दाऊ समाज रायपुर के अनुराग अग्रवाल, श्री गुजराती ब्रह्म समाज रायपुर के अध्यक्ष कीर्ति व्यास ने गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।












Leave A Comment