ब्रेकिंग न्यूज़

 श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित

अम्बिकापुर। मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय के कर्मचारीगण एवं ग्राम डिगमा के ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मतदाता पंजीयन एवं मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान नए मतदाताओं के पंजीयन हेतु फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाए गए।
स्वीप (SVEEP) नोडल अधिकारी श्री सुमन मिंज के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चन्द्र प्रकाश राजवाड़े ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वीप समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार तिवारी, श्री देवेन्द्र दास सोनवानी एवं श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
शिविर के सफल संचालन में स्वीप समिति, निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सदस्यों तथा स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इनमें तृप्ति साहू, एकता रानी साहू, जैनेट कुजूर, रागिनी तिवारी, विनय पटेल, अमित कुमार मरावी, श्रवण आयाम, मनीष कुमार रवि एवं गौरी यादव शामिल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा उसमें आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को अपने मताधिकार का महत्व समझते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english