ब्रेकिंग न्यूज़

 डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लगातार लापरवाही

0- सम्बंधित संस्था मेसर्स डेल्ही एमएसडब्ल्यू साल्यूशन लिमिटेड (रामकी) पर 19,51,300 रूपये का जुर्माना अधिरोपित 
0- रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है
रायपुर. नगर पालिक निगम, रायपुर क्षेत्रांतर्गत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही के संबंध में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा निम्नानुसार कठोर कार्यवाही की गई है-
एजेंसी पर जुर्माना राशि रुपये 19,51,300/ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लगातार लापरवाही बरतने पर संबंधित संस्था मेसर्स डेल्ही एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन लिमिटेड (रामकी) पर राशि रूपये 19,51,300/- (उन्नीस लाख इक्यावन हजार तीन सौ रुपये मात्र) का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। संस्था को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि व्यवस्था में सुधार न होने पर नगर पालिक निगम अधिनियम एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत् और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था
रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत रात में 18 कचरा संग्रहण वाहन लगातार संचालित किए जा रहे हैँ , जिसमें व्यासायिक क्षेत्र एवं बड़े आवासीय इकाईयों से कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english