ब्रेकिंग न्यूज़

 कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयन्ती, पुन्नी मेला पर महापौर-समापति की शुभकामनायें

0- महापौर मीनल चौबे एवं समापति सूर्यकान्त राठौड एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर सहित सभी एमआईसी सदस्यों जोन अध्यक्षगणों, पर्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें
0- सभी नगरवासियों से राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर हरित बनाने आगे आकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः विनम्र अपील
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड और नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर सहित रायपुर नगर पालिक निगम  के समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमेनों ने दिनांक 24 नवम्बर 2026 मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयन्ती और महादेवघाट पुन्नी मेला पर्व  के अवसर पर समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शान्ति प्रदान करने की सामूहिक विनम्र प्रार्थना पालनहार योगेश्वर भगवान श्री नारायण और  सिखों के महान गुरू गुरुनानक के दिव्य श्रीचरणों में की है. इसके साथ ही सभी नगरवासियों से रायपुर शहर को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी के अनुरूप स्वच्छ, सुन्दर हरित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने संकल्प लेकर आगे आकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की एक बार पुनः विनम्र अपील की है. वहीं समस्त नगरवासियों को वर्ष 2025-26 हेतु रायपुर शहर को छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे स्वच्छ शहर की रैंकिंग का गौरव भारत सरकार की ओर से प्राप्त होने पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैँ.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने कहा है कि दिनांक 24 नवम्बर 2026 मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व है. उक्त दिवस देश भर की नदियों में करोड़ों श्रद्धालुजन पवित्र स्नान करते हैँ. राजधानी शहर रायपुर में खारून नदी के तट पर महादेवघाट में श्री हटकेश्वरनाथ मन्दिर के समीप कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुन्नी मेला विगत सैकड़ों वर्षो से लगता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचकर खारून मईया के जल में पवित्र स्नान करते हैँ और जगतपिता  हटकेश्वरनाथ महादेव के मन्दिर में पुण्य दर्शन करते हैँ. कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर सिखों के महान गुरू गुरुनानक जयन्ती का अवसर होता है. गुरुनानक द्वारा दी गयी शिक्षाएं और उपदेश सम्पूर्ण मानवता के कल्याण की दृष्टि से वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक माने जाते हैँ. इस प्रकार कार्तिक पूर्णिमा और महादेवघाट पुन्नी मेला और गुरुनानक जयन्ती का पर्व स्वच्छता और पर्यावरण  संरक्षण का प्रतीक पर्व होने के कारण सभी नागरिकों को जीवन में सहजता से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करने वाला होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english