ब्रेकिंग न्यूज़

 नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें और कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें – कलेक्टर*

-समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा, नियाद नेल्लानार पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश*
 खैरागढ़ ।कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने आवंटित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें और निरीक्षण रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी किसानों से सीधे बात करें। टोकन लेने से लेकर धान की तौल तक किसी भी चरण में किसानों को कठिनाई हो तो संबंधित विभाग के साथ मिलकर उसका समय पर समाधान करें।
कलेक्टर ने सहकारिता, खाद्य और विपणन विभाग के अधिकारियों को केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध रखने तथा टोकन जारी करने और धान की तौल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था का जायजा लेने तथा खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कस्टम मिलिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला विपणन अधिकारी और जिला खाद्य अधिकारी को राइस मिलों से चावल जमा कराने के काम में तेजी लाने को कहा।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से शिकायतें लंबित रहने के कारण पूछे और उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
नियाद नेल्लानार 2.0 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को शासन की प्रमुख योजनाओं और उनसे लाभान्वित हितग्राहियों का अद्यतन विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनावार विवरण का मिलान करें और शेष प्रविष्टियां पूरी कर शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने कहा, “शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।” बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम श्री अविनाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english