ब्रेकिंग न्यूज़

 धरमपुरा उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसान दुखीराम हुए संतुष्ट

 रायपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए राहत और संतोष का माध्यम बन रही है। मुंगेली जिले के धान उपार्जन केंद्र धरमपुरा में अपनी उपज का विक्रय करने पहुंचे किसान श्री दुखीराम साहू ने खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने यहां 40 क्विंटल धान का विक्रय किया और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं और इससे धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन रही है। श्री साहू ने 40 क्विंटल धान का विक्रय कर शासन की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था का लाभ लिया।
        किसान श्री साहू ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छाया, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। इससे धान विक्रय के लिए केंद्र पहुंचने वाले किसानों को इंतजार के दौरान सहूलियत मिलती है। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की खरीदी के साथ-साथ उनके लिए जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जाना महत्वपूर्ण है। धरमपुरा उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं से उन्हें संतुष्टि मिली है। किसान श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन सहित संबंधित अधिकारी- कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों की सुविधा और सम्मान के साथ धान खरीदी की व्यवस्था सराहनीय पहल है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english